शामली शहर के तालाब रोड इलाके में गाय गायब होने की घटना ने स्थानीय निवासियों को हैरान कर दिया है। मनोज कुमार की लाल रंग की गाय अचानक घर से बाहर निकली और देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

बाद में मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो एक फुटेज में एक युवक संदिग्ध रूप से दिखाई दिया। वीडियो में युवक गाय की रस्सी पकड़कर भिक्की मोड़ की दिशा में जाता नजर आ रहा है। फुटेज सामने आने के बाद मामले में चोरी की आशंका और मजबूत हो गई।

मनोज कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। थाना पुलिस ने फुटेज को हासिल कर युवक की पहचान में टीमें लगा दी हैं। आसपास के दुकानों और गलियों के अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि गाय को ले जाने वाले व्यक्ति का ठिकाना मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group