मुज़फ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर बुढ़ाना एसडीएम अपूर्वा यादव ने शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित धर्मपाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर अचानक छापेमारी की। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल में भ्रूण लिंग जांच की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।छापेमारी के दौरान शाहपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. ओ.पी. जायसवाल और अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। एसडीएम ने मौके पर हॉस्पिटल के दस्तावेजों और उपकरणों की बारीकी से जांच कर सीएचसी प्रभारी को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।अचानक हुई इस कार्रवाई से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। फिलहाल प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है, और रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
