मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में शनिवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त पहल पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने की। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि समाधान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों की मौके पर जाकर जांच की जाए और तय समय-सीमा में उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। महिला उत्पीड़न और अपराध से जुड़ी शिकायतों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
जनता को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अनजान लिंक, कॉल और ओटीपी साझा करने से कैसे बचा जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 52 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 4 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार तेवतिया सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group