सहारनपुर। जनपद के बेहट थाना क्षेत्र अंतर्गत क्लसिया गांव के पास नहर से एक शादीशुदा महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सपना पत्नी प्रदीप कुमार, निवासी मोहल्ला महाजनान, कस्बा बेहट के रूप में हुई है। महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने और मौके से कपड़े व आभूषण न मिलने के कारण पुलिस मामले को गंभीरता से जांच रही है।

परिजनों के अनुसार सपना देर रात करीब ढाई बजे घर से बाहर निकली थीं। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों में वह घर से निकलती और मंडी समिति क्षेत्र की ओर जाती दिखाई दीं। सुबह जब वह घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू की और थाने में सूचना दी। कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने क्लसिया नहर से शव बरामद किया।
थाना प्रभारी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group