सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में अवैध शराब की तस्करी पर नकेल कसते हुए थाना नागल पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने हरियाणा और दिल्ली से जुड़ी अंतरराज्यीय शराब तस्करी में लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 99 पेटी अवैध देशी शराब और दो कारें बरामद की हैं।
पुलिस को यह सफलता उस समय मिली जब थाना नागल क्षेत्र में पांडोली रोड स्थित रेलवे पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दो कारों को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनका विवरण इस प्रकार है—

1. अरुण पुत्र मनोज – निवासी ग्राम बांद, थाना इसराना, जिला पानीपत (हरियाणा)
2. गौतम पुत्र राकेश – निवासी ओल्ड नागल, दिल्ली कैंट
3. संदीप पुत्र बिजेन्द्र – निवासी ग्राम खेरावड, तहसील तोशाम, थाना भिवानी खेड़ा, जिला भिवानी (हरियाणा)
4. विकास पुत्र सुदेश – निवासी रिठाल, थाना सदर, जिला रोहतक (हरियाणा)

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी हरियाणा से सहारनपुर और आसपास के जिलों में अवैध शराब की सप्लाई कर चुके हैं। तस्करी से अच्छा मुनाफा मिलने के कारण वे दोबारा बड़ी खेप लेकर आए थे, लेकिन इस बार पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
थाना प्रभारी राजकुमार चौहान के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आबकारी विभाग की टीम भी शामिल रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60, 63 और 72 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद शराब और दोनों कारों को जब्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group