हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शिमला से कुपवी होते हुए राजगढ़ जा रही एक निजी बस हरिपुरधार के पास तीखे मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गई और लगभग 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
इस हादसे में 12 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 48 से अधिक लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले राहत कार्य शुरू किया, बाद में पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।
कठिन पहाड़ी क्षेत्र और गहरी खाई के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाल लिया गया। घायलों को संगड़ाह, दादाहू, नाहन मेडिकल कॉलेज और सोलन के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, पहाड़ी सड़क और फिसलन को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और मुआवजा देने की घोषणा की है, वहीं मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group