मुज़फ्फरनगर। नाबालिग युवती के अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म से जुड़े मामले में मुज़फ्फरनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे प्रकरण का खुलासा किया है। पीड़िता को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से सुरक्षित बरामद किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी साजिद पुत्र इकराम ने युवती को बहकाकर अपने साथ ले गया था। वह उसे अजमेर (राजस्थान) ले गया, जहां कथित तौर पर उसकी पहचान बदली गई। इसके बाद आरोपी युवती को विभिन्न स्थानों पर लेकर घूमता रहा।
परिवार की शिकायत पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और युवती को बरामद किया।
सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क शामिल तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group