मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने खतौली विकास क्षेत्र में अवैध कॉलोनी बसाने वालों के खिलाफ गुरुवार को एक बड़ा अभियान चलाया। सुबह से ही एमडीए की टीम सुरक्षा बलों के साथ विभिन्न स्थानों पर पहुंची और बिना स्वीकृत मानचित्र के की जा रही प्लॉटिंग को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण शुरू किया। कार्रवाई के दौरान करीब 131 बीघा भूमि पर बनाई जा रही अवैध सड़कों, प्लॉटों और निर्माणों पर बुलडोज़र चलाया गया।
जांच में सामने आया कि कई खसरा नंबरों पर बिना अनुमति नक्शे के भूखण्ड काटे जा रहे थे और लोगों को प्लॉट बेचने की कोशिश की जा रही थी। अधिकारीयों के मुताबिक यह गतिविधियां न केवल गैरकानूनी थीं, बल्कि भविष्य में आम खरीदारों के लिए आर्थिक नुकसान और कानूनी विवाद का कारण बन सकती थीं।
एमडीए ने साफ किया है कि जिले में किसी भी अवैध कॉलोनी को अब बढ़ने नहीं दिया जाएगा। प्राधिकरण का कहना है कि वैध स्वीकृति मिलने पर ही किसी भी प्रकार का विकास कार्य स्वीकार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group