मुजफ्फरनगर। आयुष विभाग के अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिली है। आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इसम पाल ने बताया कि पूर्व में प्रकाशित विज्ञप्ति के अनुसार 03 पदों के सापेक्ष आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसकी अंतिम तिथि अब बढ़ा दी गई है।

उन्होंने बताया कि अपरिहार्य कारणों के चलते आवेदन की समय सीमा में 15 दिनों की वृद्धि करते हुए अब इच्छुक अभ्यर्थी 30 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों पर ही विचार किया जाएगा।
पद से संबंधित विवरण, आवेदन का प्रारूप, शैक्षिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक शर्तें उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट muzaffarnagar.nic.in पर उपलब्ध हैं। आवेदन पत्र 30 दिसंबर 2025 को शाम 5 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group