उत्तर प्रदेश में एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है, जहाँ लगभग ₹600 करोड़ के GST घोटाले का पता लगने के बाद राज्य सरकार ने उच्चस्तरीय कार्रवाई शुरू कर दी है। मुरादाबाद में दो ट्रकों की जांच के दौरान फर्जी बिलिंग, शेल कंपनियों और कागज़ी फर्मों के जरिये किए गए भारी टैक्स चोरी का खुलासा हुआ था। जांच के दायरे को बढ़ाते हुए सरकार ने पूरे प्रदेश के 45 जिलों के 147 मामलों को शामिल कर SIT का गठन किया है।
इस स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की कमान IG-EOW सुनील मेनुएल को सौंपी गई है, जबकि टीम में पाँच वरिष्ठ IPS अधिकारियों को जोड़ा गया है। SIT अब पैसे के फ्लो, फर्जी फर्मों, GST रजिस्ट्रेशन और नेटवर्क की कड़ी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह अब तक का सबसे बड़ा संगठित टैक्स फ्रॉड है, जिसकी जड़ें कई शहरों तक फैली हो सकती हैं।
