मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जनपद मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में 24 जनवरी 2026 को विशेष कृषि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उप कृषि निदेशक श्री प्रमोद सिरोही ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आत्मा योजना के अंतर्गत कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विकासखंड स्तरीय रबी मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन होगा, जहां किसानों को उन्नत खेती, सहफसली कृषि प्रणाली, नवीन बीज प्रजातियां, फसल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी दी जाएगी। कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान सुझाए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त कृषि सूचना तंत्र को मजबूत करने और किसानों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की जाएगी। कार्यक्रम में जनपद के ऐसे कृषकों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने कृषि क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
प्रशासन का मानना है कि इस आयोजन से किसानों को नई तकनीकें अपनाने की प्रेरणा मिलेगी और कृषि को अधिक लाभकारी बनाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group