शामली जिले के बन्तीखेड़ा गांव में शनिवार दोपहर उधार के पैसों को लेकर हुआ विवाद अचानक गोलीकांड में बदल गया। बताया गया कि संदीप नामक युवक ने मुन्ना नाम के स्थानीय व्यक्ति को कुछ समय पहले पैसे उधार दिए थे। संदीप द्वारा बार-बार रकम लौटाने की मांग किए जाने पर दोनों के बीच तनातनी बढ़ती चली गई।

इसी तनाव के बीच आरोपी मुन्ना ने अचानक हथियार निकालकर संदीप पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही संदीप लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुँची और मौके की जांच की। संदीप की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिशें दे रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group