मुजफ्फरनगर। जनपद में किसानों की समस्याओं के समाधान और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को जिला पंचायत सभागार में किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री संजय कुमार सिंह ने की।

किसान समाधान दिवस में किसानों ने बिजली, सड़क, सिंचाई सहित अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं। अपर जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान किसानों को पूर्व किसान समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों के निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया गया। साथ ही कृषि विभाग एवं कृषि से जुड़े अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी विस्तार से दी गई।

एडीएम प्रशासन ने विद्युत विभाग को कनेक्शन शुल्क से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु उच्चाधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए। वहीं लोक निर्माण विभाग को सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा खंड विकास अधिकारियों को तालाबों की सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group