मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने बुधवार को जनपद की सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज एवं पुरुषार्थी पब्लिक स्कूल में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसआईआर हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वहां आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का तत्काल समाधान करते हुए उनका गणना प्रपत्र भरवाना सुनिश्चित किया जाए।

मंडलायुक्त ने बीएलओ से घर-घर जाकर फॉर्म संग्रह की प्रगति की जानकारी ली। बीएलओ ने बताया कि अधिकतर मतदाताओं के फॉर्म जमा किए जा चुके हैं, जबकि शेष घरों से भी शीघ्र संग्रह किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश भी दिए गए। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को एसआईआर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज राठौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group