मुजफ्फरनगर। मानवाधिकार दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर में जागरूकता कार्यक्रम और बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी श्री कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यशाला में डॉ. राजीव कुमार ने छात्राओं को भारत के संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समानता, स्वतंत्रता, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता, संस्कृति एवं शिक्षा तथा संवैधानिक उपचारों के अधिकार पर सरल भाषा में प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को अपनाया था, जिसके उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम भगत सिंह और टीम लक्ष्मीबाई के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। टीम भगत सिंह ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 35 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम लक्ष्मीबाई 23 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह टीम भगत सिंह विजेता रही। यशस्वी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
डॉ. राजीव कुमार ने वार्डन सुश्री बबिता शर्मा के सहयोग की सराहना करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group