मुज़फ्फरनगर। शहर के परिक्रमा मार्ग की बदहाल हालत ने गुरुवार को एक युवक को ऐसा तरीका अपनाने पर मजबूर कर दिया, जिसने प्रशासन का ध्यान झकझोर दिया। विजय हिंदुस्तानी नामक युवक ने सड़क पर भरे गंदे, बदबूदार पानी में उतरकर विरोध दर्ज कराया और बेड़ियां पहनकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन करते हुए कहा कि “जब सड़कें कैद हैं, तो हम कैसे आज़ाद कहे जाएं
लंबे समय से परिक्रमा मार्ग पर गहरे गड्ढे, टूटी सड़कें और लगातार बने रहने वाला जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। एक ओर का रास्ता लगभग ठप है, जबकि दूसरी ओर से गुजरना दुर्घटना को न्योता देने जैसा बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीनों से समस्या जस की तस बनी हुई है और हर दिन फिसलने, बाइक गिरने और चोट लगने की घटनाएँ बढ़ रही हैं।
प्रदर्शनकारी विजय हिंदुस्तानी ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मरम्मत कार्य तुरंत शुरू नहीं किया गया, तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करने पर मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group