मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में हुए पुलिस एनकाउंटर को लेकर गंभीर संदेह उठने लगे हैं। पुलिस का दावा है कि पिन्ना बाईपास पर फरार आरोपी चांद मोहम्मद उर्फ चांद खान को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पकड़ा गया। उसके खिलाफ सात आपराधिक मुकदमे दर्ज होना भी पुलिस ने प्रमुख वजह बताई।
लेकिन घटना से सिर्फ 24 घंटे पहले सामने आया चांद मोहम्मद का वीडियो पूरी कहानी को उलझा रहा है। वायरल वीडियो में वह एक वकील के चैंबर में बैठा रोता दिख रहा है और कह रहा है—“मेरी जान बचा लो, पुलिस मुझे मारने की फिराक में है।”
उसकी यह अपील और मुठभेड़ का ठीक अगले ही दिन होना कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने पहले ही तय कर लिया था कि आरोपी को किस तरह गिरफ्तार करना है, और क्या उसे जिंदा अदालत तक पहुंचने भी दिया जाएगा या नहीं।
वकीलों और शहर के कुछ सामाजिक संगठनों ने मुठभेड़ की स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग उठाई है,

