मुज़फ्फरनगर। खालापार थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवकों के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, DVR मशीन और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोह के सदस्य हैं और कई वारदातों में शामिल रहे हैं।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अख्तर फिरोज और बहार मियाँ, निवासी मुज़फ्फरनगर, के रूप में हुई है। हाल ही में स्कूल के पास से बाइक चोरी और तहसील परिसर से DVR चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, वहीं पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group