मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर में शराब और बीयर की सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला आबकारी विभाग के अनुसार इस दिन देशी व विदेशी मदिरा की खुदरा व थोक दुकानें, बीयर शॉप, मॉडल शॉप और बार पूरी तरह बंद रहेंगे।
यह निर्णय शासन की ड्राई-डे नीति के तहत लिया गया है, ताकि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनी रहे और कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। आबकारी विभाग ने सभी लाइसेंसधारकों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन करें। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group