शामली। दखौड़ी जमालपुर गाँव के दर्जनों ग्रामीण बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुँचे और आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय दबंग लोग वर्षों से उपयोग की जा रही बंजर भूमि पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, खसरा संख्या 647 की वह जमीन करीब पाँच दशकों से उपला पाथने और खंते रखने के लिए ग्राम समुदाय द्वारा उपयोग की जा रही है, लेकिन हाल ही में कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर आए और वहाँ रखा सारा सामान हटाकर जमीन समतल कर दी।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यही लोग पहले भी सरकारी खाद गड्ढा भूमि पर अवैध मार्केट बनाकर दुकानों को किराए पर दे चुके हैं। अब एक बार फिर गाँव की साझा उपयोग वाली भूमि पर जबरन निर्माण का प्रयास किया जा रहा है।
शिकायत देने पहुंचे ग्रामीणों में संजीव कुमार, धीर सिंह, सुभाष, विक्रम, प्रमोद, भतेरी, ओमवती सहित कई महिलाओं ने भी प्रशासन से मांग की कि विवादित भूमि की जांच करवाकर कब्जे की कोशिश कर रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि जमीन पर अवैध ढंग से हाथ साफ किया गया तो गाँव की पुरानी परंपराएँ और ज़रूरतें प्रभावित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group