ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 सेक्टर में जलापूर्ति व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। इलाके में सप्लाई किए जा रहे दूषित पानी के कारण कम से कम 25 से अधिक लोग बीमार हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बीमार लोगों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं, जिनमें उल्टी, दस्त, पेट दर्द और तेज बुखार जैसे लक्षण पाए गए हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई दिनों से नलों से आ रहा पानी पीने योग्य नहीं था। पानी में दुर्गंध और गंदलापन साफ नजर आ रहा था, जिसकी शिकायत पहले भी संबंधित विभागों से की गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित लोगों का इलाज शुरू कराया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा पानी के सैंपल लेकर लैब जांच कराई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया सीवर लाइन के पानी के मिल जाने की आशंका है, हालांकि अंतिम पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी।
प्रशासन ने एहतियातन क्षेत्रवासियों को नल का पानी पीने से रोक दिया है और वैकल्पिक जल व्यवस्था पर काम शुरू किया गया है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group