भोपा। शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण कासमपुर और मुझेड़ा के बीच सड़क पर बाइक सवार का भीषण हादसा हो गया। कम दृश्यता के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।


