
मुज़फ्फरनगर। शहर में दोपहर उस समय हलचल बढ़ गई जब पुलिस ने जय समता पार्टी के दो प्रमुख पदाधिकारियों को एहतियातन हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार पार्टी अध्यक्ष नील कुमार और युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन बंसल चंद्रशेखर आज़ाद के विरोध में प्रतीकात्मक प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को मौके से पकड़कर थाने ले गई।
पुलिस का कहना है कि चंद्रशेखर आज़ाद की प्रस्तावित जनसभा को देखते हुए किसी भी तरह के तनाव या टकराव की स्थिति को रोकना आवश्यक था। इसलिए पहले से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों के मुताबिक, पुतला दहन की कोशिश से कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी, इसलिए तुरंत हस्तक्षेप किया गया।
सूत्रों का कहना है कि जय समता पार्टी के कुछ कार्यकर्ता चंद्रशेखर आज़ाद के बयानों और राजनीतिक रुख से नाराज़ थे, जिसके चलते विरोध की योजना बनी थी। फिलहाल दोनों नेताओं से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई पुलिस रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।
