मुज़फ्फरनगर। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में मा. जनपद न्यायाधीश मुज़फ्फरनगर ने विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश महोदय ने आवासित किशोरों की सुरक्षा, रहने की सुविधाओं और उपलब्ध स्थान का मूल्यांकन किया। वर्तमान भवन में जगह की कमी स्पष्ट रूप से सामने आने पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तुरंत नए भवन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

संस्था प्रभारी ने बताया कि मौजूदा भवन में किशोरों की संख्या और दैनिक गतिविधियों के अनुरूप पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि नए भवन में लगभग 30 कमरे, एक बड़ा हॉल, खेल का मैदान, सुरक्षा प्रबंध, पर्याप्त टॉयलेट-बाथरूम और रसोईघर जैसी सुविधाएँ अनिवार्य रूप से होनी चाहिए, ताकि किशोरों के पुनर्वास और देखभाल के मानकों को बेहतर बनाया जा सके।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जानकारी दी कि जो भी भवन स्वामी सरकारी दर पर किराये के लिए मानकों के अनुरूप भवन उपलब्ध कराने के इच्छुक हैं, वे विज्ञप्ति जारी होने के 15 दिनों के भीतर अपना प्रस्ताव कलेक्ट्रेट, मुज़फ्फरनगर स्थित कार्यालय में जमा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group