मुजफ्फरनगर जनपद के जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर कानून-व्यवस्था उस समय चुनौती बन गई, जब भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट) से जुड़े लोगों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की। आरोप है कि उपद्रवियों ने टोल का बूम क्षतिग्रस्त कर टोल वसूली जबरन बंद करवा दी।
घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है, जब दर्जनों वाहन टोल पर पहुंचे और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। टोल प्रबंधन को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
पुलिस ने टोल मैनेजर की शिकायत पर 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर में निखिल चौधरी समेत कई नाम सामने आए हैं। पुलिस ने मौके से संबंधित और आसपास के क्षेत्रों से कई वाहनों को जब्त किया है, जिनमें नियमों के विपरीत हूटर लगे मिले।
प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group