अलीगढ़ में शादी के जश्न को ‘रिल’ की सनक और जातिगत नारेबाज़ी ने बनाया मौत का मैदान

अलीगढ़ के अतरौली इलाके में एक शादी समारोह के दौरान सोशल मीडिया की ‘रिल’ बनाने की सनक और जातिगत उकसावे ने एक दर्दनाक हादसे को जन्म दे दिया। दूल्हे के चचेरे भाई विनय को कुछ युवकों ने उस समय घेर लिया, जब वह शादी में मौजूद था। आरोप है कि उसे जबरन अगवा कर सुनसान स्थान पर ले जाया गया, उसके कपड़े उतारकर वीडियो बनाया गया और उस पर दबाव डाला गया कि वह कैमरे के सामने “जाट मुर्दाबाद” बोले और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करे।

विनय के विरोध करने पर आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई की और बाद में उसे छोड़ दिया। मामला यहीं नहीं रुका—जब वीडियो हटाने की बात उठी, तो बारात पक्ष के 10-15 लोग अचानक लाठी-डंडों के साथ समारोह स्थल पर टूट पड़े। दो-तीन मिनट में ही इतनी जबरदस्त पिटाई हुई कि विनय ने गेट पर ही दम तोड़ दिया।
घटना में करीब 19 लोग घायल हुए, जिनमें कई गंभीर हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर ढीली कार्रवाई का आरोप लगाया है। यह पूरी घटना सोशल मीडिया के हवाले हुई मानसिकता, जातिगत उकसावे और भीड़ की हिंसा की भयावह मिसाल बनकर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group