मुज़फ्फरनगर। जिला प्रशासन ने जनपद में शासकीय अधिवक्ताओं के रिक्त पदों को भरने के लिए नए पैनल के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशों तथा विधि परामर्शी निदेशिका के प्रस्तर 7.03 के अंतर्गत जिला मजिस्ट्रेट के अनुमोदन के बाद अधिवक्ताओं से औपचारिक आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक अधिवक्ता 19 नवंबर 2025 से 9 दिसंबर 2025 की सायं तक कलेक्ट्रेट स्थित जे.ए./वाद सहायक पटल पर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा जारी विवरण के अनुसार, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) के 8 पद तथा जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) का 1 पद रिक्त है। चयनित अधिवक्ताओं को सरकारी मुकदमों में पैरवी, विभागीय मामलों में विधिक परामर्श और न्यायालयों में शासन की ओर से प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी निभानी होगी। जिला प्रशासन ने योग्य अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group