शामली जिले के बनत क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक घटना सामने आई, जब राहगीरों ने झाड़ियों में एक नवजात का शव देखा। मौके पर मिले खून लगे कॉटन, दवाइयों के रेपर और पॉलिथीन से यह आशंका गहराई कि प्रसव कहीं और कराया गया और जन्म के तुरंत बाद नवजात को मारकर यहां फेंक दिया गया।
सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के मौके पर न पहुंचने से नाराज़गी बढ़ती गई। करीब दो घंटे तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया, जिसके बाद ग्रामीणों ने ही नवजात को दफनाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गर्भपात का नेटवर्क सक्रिय हो सकता है, जिसकी जांच आवश्यक है। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संदिग्ध क्लीनिकों और दलालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group