मुज़फ्फरनगर। जिले में ठंड की शुरुआती दस्तक के साथ ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शीतलहर के संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पहली एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने बताया कि ठंड में लापरवाही गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है, इसलिए समय रहते तैयारी करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने लोगों को कम से कम बाहर निकलने, परतों वाले गर्म कपड़े पहनने और सिर–हाथ–पैर को ढककर रखने की सलाह दी।

एडीएम ने कहा कि शीतलहर के दौरान फ्लू, खांसी-जुकाम और नाक से खून आने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में विटामिन-सी युक्त भोजन और गर्म तरल पदार्थ लें। साथ ही उन्होंने शराब सेवन से दूर रहने और ठंड से सुन्न अंगों की मालिश न करने की बात कही।

पशुपालकों के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें मवेशियों को रात में सुरक्षित शरण में रखने और पर्याप्त भोजन देने की अपील की गई है। प्रशासन ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group