मुज़फ्फरनगर। जिले के गाँव चाँदपुर (थाना नई मंडी क्षेत्र) के कई लोगों ने हरिद्वार की एक कंपनी पर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि कंपनी के एजेंटों ने पैसा दोगुना करने और ऊँचे रिटर्न का सपना दिखाकर उनसे निवेश कराया, लेकिन समय आने पर भुगतान रोक दिया गया।
पीड़ितों के अनुसार मामला ज्वालापुर, हरिद्वार की सेनेमी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित है। आरोप है कि कंपनी से जुड़े सोनू राम और उसकी पत्नी पुष्पा लोगों से रकम जमा करवाते थे और अब दोनों फरार हैं।
पीड़िता संगीता ने बताया कि उन्होंने करीब 18 लाख रुपये जमा किए, जबकि पूरे क्षेत्र में दर्जनों लोग इस तरह प्रभावित हुए हैं और कुल रकम करोड़ों में पहुँच चुकी है।
निवेशकों ने नेशनल भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश कटारिया के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि जब पैसा मांगने पहुँचे तो कंपनी कार्यालय बंद मिला और मोबाइल फोन भी बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group