मुज़फ्फरनगर। सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी की फर्जी फोटो का इस्तेमाल कर आम नागरिकों से संपर्क किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुज़फ्फरनगर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त फर्जी प्रोफाइल/संदेशों का जिलाधिकारी कार्यालय से कोई संबंध नहीं है। ऐसे कृत्य करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जिलाधिकारी की तस्वीर और नाम का दुरुपयोग कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। प्रशासन ने इसे गंभीर साइबर अपराध मानते हुए आमजन से सतर्क रहने की अपील की है।
प्रशासन ने जनता से आग्रह किया है कि किसी भी असत्य या अपुष्ट सूचना को साझा न करें, न ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी—जैसे मोबाइल नंबर, ओटीपी, बैंक विवरण आदि—किसी अनजान व्यक्ति को दें। केवल आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स और सरकारी माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
यदि किसी को इस प्रकार का संदिग्ध संदेश, कॉल या प्रोफाइल दिखाई दे, तो उसकी जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन/साइबर सेल को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
प्रशासन ने दोहराया कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और फर्जीवाड़े पर सख्त कदम उठाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group