नोएडा / ग्रेटर नोएडा। थाना दनकौर के अंतर्गत एक ऑटो-रिक्शा चालक ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। चालक ने कहा कि भय के कारण वह पिछले कई दिनों से ऑटो नहीं चला पा रहा और परिवार की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
पीड़ित की पत्नी ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। काम के दौरान उसका परिचय रबूपुरा के रहने वाले एक युवक से हुआ। पति का दावा है कि संबंधों का विरोध करने पर पत्नी और उसके प्रेमी की ओर से उसे लगातार फोन कॉल और धमकियाँ मिलने लगीं।
पीड़ित ने थाने में उपस्थित होकर कहा कि उसे अपने जीवन को लेकर गंभीर डर है और उसने पुलिस से तुरंत सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।
इस संबंध में थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस कॉल रिकॉर्ड, कथित धमकी और परिस्थितियों की जाँच कर रही है। उन्होंने कहा कि साक्ष्य मिलने पर प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group