दिल्ली के लाल क़िले के करीब हुए कार धमाके की जांच में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी की पहचान पुलवामा निवासी उमर उन नबी के रूप में की है। शुरुआती जांच के अनुसार उमर ने फर्जी दस्तावेज़ों के जरिए कार हासिल की थी, जिसमें आईईडी, टाइमर और रासायनिक मिश्रण लगाकर विस्फोट को अंजाम दिया गया। घटनास्थल से मिले डीएनए नमूने, मोबाइल डेटा और डिजिटल सबूतों ने उसकी पहचान की पुष्टि की।एजेंसियों का मानना है कि उमर अकेले काम नहीं कर रहा था, बल्कि एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा था, जिसकी कड़ियाँ सीमा पार से जुड़ी हो सकती हैं। जांच टीमें उसकी दिल्ली-एनसीआर में कई महीनों की गतिविधियों को खंगाल रही हैं। इसके बाद राजधानी सहित कई राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। NIA, IB और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उसके सहयोगियों की तलाश में लगातार छापे मार रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group