मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दिल्ली से देहरादून जाते समय कुछ समय के लिए मुजफ्फरनगर में रुके। उनका काफिला सुबह करीब 11 बजे शहर स्थित पुलिस लाइन पहुंचा, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
बताया गया कि दिल्ली में व्यस्त कार्यक्रम और हवाई यात्रा में विलंब के कारण मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से मुजफ्फरनगर पहुंचे। पुलिस लाइन पहुंचने पर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कुछ देर अधिकारियों से बातचीत की और इसके बाद पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान किया। उनके अचानक आगमन से पुलिस लाइन और आसपास के क्षेत्र में हलचल बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group