कानपुर देहात में एक शादी उस समय तमाशा बन गई जब मंडप पर दूल्हा बनकर बैठने जा रहे कांस्टेबल का राज उसकी प्रेमिका ने पुलिस के साथ पहुंचकर खोल दिया। मामला चकेरी क्षेत्र का है, जहां कांस्टेबल सचिन यादव दूसरी शादी करने पहुंचा था। सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी उसकी प्रेमिका अचानक पुलिस टीम के साथ गेस्ट हाउस में दाखिल हुई।
प्रेमिका का आरोप है कि सचिन ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर करीब छह महीने तक संबंध बनाए और बाद में दूसरी शादी रचाने लगा। उसकी शिकायत पर पुलिस पहले ही मामले में गैर-जमानती वारंट जारी कर चुकी थी। जैसे ही पुलिस ने मौके पर पूछताछ शुरू की, सचिन हड़बड़ाकर उठ खड़ा हुआ और अपनी होने वाली दुल्हन के साथ गेस्ट हाउस से फरार हो गया।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ तलाश तेज कर दी है। वहीं, प्रेमिका ने धोखेबाज़ी की कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group