मुज़फ्फरनगर। नागरिक सुरक्षा इकाई, मुज़फ्फरनगर में अवैतनिक स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती केवल नगर पालिका क्षेत्र में निवास करने वाले नागरिकों के लिए मान्य होगी। इन पदों पर किसी भी प्रकार का मानदेय नहीं दिया जाएगा। राजनीतिक दल से जुड़े या आपराधिक प्रकरण वाले नागरिक आवेदन नहीं कर सकेंगे, जबकि सामाजिक प्रतिष्ठा वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा प्रभारी उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा गजेंद्र कुमार ने बताया कि नागरिक सुरक्षा विभाग युद्ध या आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जनता का मनोबल बनाए रखना, जान-माल की क्षति कम करना, प्राथमिक उपचार देना और प्रशासन को कानून-व्यवस्था में सहयोग करना इसका प्रमुख कार्य है। चयनित स्वयंसेवकों को प्रथम चिकित्सा, अग्निशमन, बचाव एवं राहत कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अर्हताएं: भारतीय नागरिक, 18–50 वर्ष आयु, हाईस्कूल उत्तीर्ण, शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ, राजनीतिक दल से अप्रभावित और किसी भी थाने में वाद रहित होना आवश्यक है।
इच्छुक नागरिक कलेक्ट्रेट स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष (EOC) से आवेदन फार्म प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नागरिक सुरक्षा अधिनियम 1968 ऑनलाइन देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group