मुज़फ़्फ़रनगर। छपार थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चों का विवाह कराए जाने की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई की। टीम जब फार्महाउस पहुँची, तब शादी की तैयारियाँ जारी थीं। अधिकारियों ने मौके पर ही पूरा आयोजन रुकवाया और परिवारों से उम्र संबंधित दस्तावेज मांगे।
जांच के दौरान पुष्टि हुई कि लड़का और लड़की दोनों ही कानूनी विवाह आयु से कम हैं। इसके बाद किशोरी को सुरक्षा और काउंसलिंग के लिए वन-स्टॉप सेंटर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने परिजनों को चेतावनी दी कि बिना बालिग हुए शादी कराने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों का कहना है कि बाल विवाह की किसी भी सूचना पर तुरंत हस्तक्षेप किया जाएगा, ताकि नाबालिगों को मजबूरी या दबाव में की जा रही शादी से बचाया जा सके।
