मुज़फ्फ़रनगर | मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में हुए सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक मुज़फ्फ़रनगर के किला मोहल्ला स्थित मृतक के आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।
सांसद ने परिवार को भरोसा दिलाया कि यह मामला ठंडे बस्ते में नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे समाज के न्याय का प्रश्न है। दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।
✅क्या है पूरा मामला?
5 जनवरी 2026 को मेरठ के ज्वालागढ़ क्षेत्र (थाना सरधना) में 28 वर्षीय सोनू कश्यप की हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि तेज आवाज में बज रहे संगीत को बंद कराने को लेकर विवाद हुआ, जो देखते-देखते हिंसा में बदल गया। आरोप है कि युवक को पीट-पीटकर मार डाला गया और सबूत मिटाने के इरादे से शव को जला दिया गया।
✅परिवार की मांग
परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, फास्ट-ट्रैक सुनवाई, मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी सहायता की मांग कर रहे हैं।
✅राजनीतिक माहौल गरम
इस मामले को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। प्रशासन पर निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
