देहरादून के रहने वाले रूतेश कुमार और वैशाली का प्रेम संबंध उस समय सुर्खियों में आ गया, जब दोनों परिवार की मर्जी के खिलाफ मुज़फ्फरनगर पहुंच गए। युवक-युवती ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को अपनी पूरी कहानी बताई और साथ रहने की अनुमति के साथ सुरक्षा की मांग की।

बताया गया कि दोनों पिछले चार वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं। रूतेश के परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था, लेकिन वैशाली के परिजन उसकी शादी कहीं और तय कर चुके थे। जब युवती ने शादी से इनकार किया तो उस पर दबाव बनाया जाने लगा।
परिस्थिति से परेशान होकर दोनों देहरादून से निकल पड़े और मुज़फ्फरनगर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को संरक्षण में लिया और उनके परिजनों को बुलाकर बातचीत शुरू कराई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती बालिग है और उसके बयान दर्ज किए जा चुके हैं। कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group