शामली जिले के बबरी क्षेत्र में पानीपत–खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। हाईवे पर दौड़ रहा एक ट्रक अचानक कार से जा टकराया, जिससे कार सवार पाँच युवक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में अवि निर्वाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सामान्य गति से चल रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के दरवाजे तक उखड़ गए और अंदर बैठे युवक बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर उन्हें बाहर निकाला।
घायल युवकों की पहचान ऋषभ संगल (तालाब रोड), राघव गोयल (बड़ा बाजार), रिषभ भारद्वाज और सोनू खोखर (खरड़) के रूप में हुई है। सभी को गंभीर स्थित में जिला अस्पताल शामली में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टर लगातार इलाज में जुटे हैं।
पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती आधार पर तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की प्रमुख वजह प्रतीत हो रही है।
पानीपत–खटीमा हाईवे पर बबरी के पास जानलेवा हादसा: ट्रक की टक्कर से अवि निर्वाल की मौत, चार युवक गंभीर
