मुजफ्फरनगर | मुजफ्फरनगर की तितावी थाना पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर फर्जी हिंदू पहचान बनाकर देश के शीर्ष नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक की पहचान अहमद अली के रूप में हुई है। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खुद को आकाश चौधरी नाम से पेश करता था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी हाथ में कलावा बांधकर और कभी पुलिस की कैप पहनकर लोगों को भ्रमित करता था। वह खुद को कई बार क्राइम इंस्पेक्टर भी बताता था।

✅ऐसे हुआ खुलासा

सोशल मीडिया पर की जा रही गतिविधियों की निगरानी के दौरान पुलिस को संदिग्ध पोस्ट मिलीं। तकनीकी जांच के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।

✅आरोपी ने मांगी माफी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने हाथ जोड़कर अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी। पुलिस का कहना है कि मामले में आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और फर्जी पहचान बनाकर किसी भी तरह की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group