मुज़फ्फरनगर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, शाहपुर में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार और डॉ. राजीव कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत रानी लक्ष्मीबाई को नमन और श्रद्धासुमन अर्पित करने से हुई।
डॉ. राजीव कुमार ने छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई के जीवन, उनके साहस और अदम्य वीरता से परिचित कराया। इस अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जबकि विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में छात्रा रिया द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक गीत ने माहौल को और भावुक व उत्साहपूर्ण बना दिया। विद्यालय की वार्डन गीता, महिला शिक्षिकाओं तथा छात्राओं सुमैया, जिया, रिया, तुलसी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group