बिजनौर/नूरपुर। जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र स्थित नंगली जाजू गांव में चोरों ने एयर फोर्स में कार्यरत शगुन चौधरी के मकान को निशाना बनाते हुए बीती रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों के अनुसार अज्ञात चोरों ने पहले पिता देवेन्द्र सिंह व अन्य सदस्यों के कमरे बाहर से बंद कर दिए, इसके बाद जवान के कमरे से नगदी, सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। चोरी गया सामान परिवार की ओर से करीब 50 लाख रुपये मूल्य का बताया जा रहा है।
सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में चोरी की अनुमानित राशि 7-8 लाख रुपये प्रतीत हो रही है। तहरीर प्राप्त होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा चोरों की तलाश के लिए खोजबीन तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group