उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी जुबैर उर्फ पीटर मारा गया। जुबैर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में शामिल था।
जानकारी के अनुसार, देर रात पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें जुबैर गोली लगने से घायल हो गया।
उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है, जिसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है। बदमाश का साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जुबैर पर हत्या, डकैती, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कुल 47 मुकदमे दर्ज थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group