भारतीय किसान यूनियन ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर राज्य-व्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है। संगठन ने बताया कि 26 नवंबर को किसानों के ट्रैक्टर काफिले जिले-जिले में निकलकर जिला मुख्यालयों का घेराव करेंगे। भाकियू का कहना है कि गन्ना ढुलाई शुल्क वृद्धि, रिजेक्ट गन्ना प्रजाति से नुकसान और एमएसपी पर स्पष्ट नीति न होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ी हैं।
आंदोलन की तैयारियाँ ब्लॉक और तहसील स्तर पर तेज कर दी गई हैं। संगठन का कहना है कि सरकार द्वारा ठोस समाधान प्रस्तुत किए जाने तक किसानों का विरोध जारी रहेगा।
