नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आगमन के बाद राजधानी में उनका औपचारिक स्वागत बेहद गरिमामय माहौल में किया गया। शुक्रवार सुबह वे राष्ट्रपति भवन पहुँचे, जहाँ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका अभिवादन किया। सैन्य बैंड की धुनों के बीच तीनों सेनाओं ने पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया, जिसे उन्होंने ध्यानपूर्वक निरीक्षण भी किया।
स्वागत समारोह के बाद पुतिन और भारतीय नेतृत्व के बीच उच्च स्तरीय वार्ताएँ निर्धारित एजेंडे के अनुसार शुरू हुईं। सूत्रों की मानें तो दोनों देशों के बीच रक्षा तकनीक, ऊर्जा सहयोग, व्यापार विस्तार और सामरिक साझेदारी को लेकर कई अहम समझौतों पर चर्चा हो सकती है।
दौरे के दौरान पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। वैश्विक परिस्थितियों के बीच यह यात्रा भारत-रूस रिश्तों को नई मजबूती देने वाली महत्वपूर्ण कूटनीतिक घटना मानी जा रही है।
