रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक मजेदार लेकिन सोचने पर मजबूर कर देने वाला मामला सामने आया है। वामनराव लाखे वार्ड के गोपिया पारा, दंतेश्वरी मंदिर क्षेत्र निवासी दाऊ लाल पटेल को जब मच्छर ने काटा, तो उन्होंने इसे आम बात मानकर नजरअंदाज नहीं किया। युवक को आशंका हुई कि कहीं यह डेंगू फैलाने वाला मच्छर तो नहीं।
बस फिर क्या था—दाऊ लाल ने मच्छर को मारकर उसे पॉलीथिन में सुरक्षित रखा और सीधे रायपुर नगर निगम कार्यालय पहुँच गए। वहाँ उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मच्छर दिखाते हुए जांच कराने और इलाके में बढ़ते मच्छर प्रकोप पर कार्रवाई की मांग रखी। युवक का कहना था कि बरसात के बाद क्षेत्र में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ी है, लेकिन फॉगिंग और सफाई पर्याप्त नहीं हो रही।
नगर निगम की टीम ने मच्छर की जांच कराई, जिसमें वह सामान्य मच्छर निकला। इसके बावजूद अधिकारियों ने क्षेत्र में मच्छर नियंत्रण और सफाई अभियान तेज करने का भरोसा दिलाया। यह अनोखी शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group