मुजफ्फरनगर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बुधवार को विकास भवन सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार तथा सभासदों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भर रहे हैं, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सही तरीके से दर्ज हो सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके सुचारू संचालन के लिए जनप्रतिनिधियों का योगदान आवश्यक है।
डीएम मिश्रा ने सभासदों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने वार्ड में बीएलओ के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें और लोगों को फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करें, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूट न जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की मंशा साफ, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने की है, जिसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group