आगरा। शहर के हरिपर्वत थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब चलती ऑटो में तैनात महिला कॉन्स्टेबल से तीन महिलाओं ने लूटपाट कर दी। आरोपी महिलाओं ने भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए कॉन्स्टेबल के कानों से झुमके और पर्स में रखे करीब छह हजार रुपए छीन लिए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास से लूटी गई नकदी और जेवर बरामद कर लिए गए हैं।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पकड़ी गई तीनों महिलाएं पहले भी जेबकटी और छिनैती की वारदातों में शामिल रह चुकी हैं। ये महिलाएं भीड़भरे वाहनों और बाज़ारों में अकेली महिलाओं को निशाना बनाती थीं।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके बाकी साथियों की तलाश कर रही है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि भीड़ में कीमती सामान और गहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group