मुज़फ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र में महिला से ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला उस समय सामने आया जब दो अजनबी युवक खुद को महिला का दूर का रिश्तेदार बताकर उसके घर पहुंचे। बातचीत के दौरान उन्होंने विश्वास जीतते हुए शादी से जुड़ा बहाना बनाया और चतुराई से महिला की सोने की अंगूठी हाथ में ले ली। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान बढ़ाया। न्याजुपुरा रोड पर एक काली Scorpio को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें हरियाणा निवासी राजिश पुत्र कुलबन्त और जयभगवान पुत्र कृष्ण कुमार पकड़े गए। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से अंगूठी और वाहन बरामद कर लिया।
दोनों के खिलाफ कई पुराने आपराधिक मामले भी पाए गए हैं। पुलिस अब उनके नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

